अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक से रीना कुशवाहा होगी जौरा विधानसभा से प्रत्याशी
आम जनमानस, महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों के सम्मान में रीना कुशवाहा मैदान में
CURATED BY – NARENDRA PRATAB SINGH SIKARWAR | CITYCHIEFNEWS
मोरेना, जौरा विधानसभा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित पार्टी अखिल हिंद पर फॉरवर्ड ब्लॉक ए आई एफ बी की ओर से रीना कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है हम चुनाव मैदान में आम जनमानस के आत्म सम्मान की रक्षा के लिए लोगों के हक अधिकार की रक्षा के लिए बढ़ती महंगाई बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव मैदान में है नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई में कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज के प्रवेश में हम आपसे कहते हैं कि आप हमें अपना अमूल्य मत दीजिए हम आपके आत्म सम्मान से जीने का हक देंगे इसी घर को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं संविधान की रक्षा के लिए हम जनता के बीच जा रहे हैं हमारा प्रयास है कि आज मुद्दों पर बात हो जितने भी बड़े-बड़े दल हैं मुद्दों से है जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं गोत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं मुद्दों से उनका कोई सरोकार नहीं है आम जनमानस से भी उनका कोई सरोकार नहीं है हम जनमानस के आत्म सम्मान की रक्षा के लिए चुनाव मैदान में है संविधान की रक्षा के लिए चुनाव मैदान में है उपरोक्त उदगार रीना कुशवाहा ने प्रेस को दिए साक्षात्कार में कहे.