Madhya Pradesh
बदनावर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
नंदराम चोपड़ा हाई सेकेंडरी स्कूल में हुआ समापन
CURATED BY – TARUN RAWAL | CITYCHIEFNEWS
बदनावर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदनावर द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष में आज नगर में पथ संचलन निकाला गया। संचलन को लेकर के यहां नगर में उत्साह का माहौल देखा गया।
पथ संचलन के पहले स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण शासकीय नंदराम चोपड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में रखा गया था।
जहां से सभी स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले। पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नंदराम चोपड़ा हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर पहुंचा जहां पर समापन हुआ।पथ संचलन का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।