नई दिल्ली, काफी समय से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार फेमस यूट्यूबर और BeerBiceps चैनल के होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी जिंदगी में नए सफर की शुरुआत का ऐलान किया है. 30 मार्च को उन्होंने जनवरी में हुए विवाद के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. उनकी इस वापसी पर तन्मय भट्ट, अभय देओल और कई यूट्यूबर्स ने शुभकामनाएं दीं.

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट कीं, जिनमें आप देख सकते हैं कि पहली फोटो में वो अपनी टीम और करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में वो लैपटॉप पर काम कर रहे हैं, वहीं – तीसरी फोटो में वो अपनी दादी के साथ हैं.  इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन दिया – ‘मेरे चाहने वालों का शुक्रिया.’ उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा – ‘हर टीम मेंबर का आभार, जो इस मुश्किल समय में भी मेरे साथ खड़े रहे.’ हालांकि, वो क्या करने वाले हैं इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी.

तन्मय भट्ट और सेलेब्स के कमेंट्स
रणवीर की वापसी पर उनके दोस्त और कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया – ‘अपने बचे हुए सब्सक्राइबर के साथ फोटो क्लिक करने के लिए धन्यवाद!’ उन्होंने एक और कमेंट में लिखा – ‘बी प्राक पॉडकास्ट चाहते हैं तो इस कमेंट को लाइक करें!’

फैंस ने किया रणवीर का सपोर्ट
रणवीर की वापसी से फैंस बेहद खुश हैं. उन्होंने कमेंट सेक्शन में उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि ‘आपने इस मुश्किल समय को मजबूती से पार किया है!’

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद क्या था?
ये विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में एक जज के रूप में शामिल हुए. शो में उन्होंने एक कंटेस्सेटेंट के माता-पिता के बीच संबंधों पर गलत सवाल पूछे. सबसे ज्यादा विवाद एक सवाल को लेकर हुआ, जिसमें रणवीर ने पूछा- ‘क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर हर दिन सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या इसे रोकने के लिए एक बार खुद शामिल होंगे?’

इस सवाल के बाद, सोशल मीडिया पर रणवीर और शो के अन्य जजों – समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा – के खिलाफ कड़ी आलोचना हुई. उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई. रणवीर ने कई बार माफी मांगी, जबकि समय रैना ने यूट्यूब से विवादित एपिसोड डिलीट कर दिए.

रणवीर की नई पोस्ट और बड़ा ऐलान
कल भी रणवीर ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर वापसी का संकेत दिया. पोस्ट में लिखा था- आप सभी की वजह से ठीक हो रहा हूं.. कल हमारे साथ रहिएगा.’ अब देखना ये होगा कि रणवीर अपनी इस नई शुरुआत में क्या करने वाले हैं और फैंस को उनसे आगे क्या उम्मीद करनी चाहिए!