फोन बंद करके गायब हुए रणवीर इलाहाबादिया
ढूंढ नहीं पा रही पुलिस; समय रैना को दिया 10 मार्च तक का वक्त
कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया ने परिवार और माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणियां कीं। इस मामले में उनके ऊपर एफआईआर दर्ज है। शुक्रवार को मुंबई और असम पुलिस की टीमें रणवीर के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर जांच के लिए पहुंची, लेकिन फ्लैट बंद मिला। रणवीर का फोन भी बंद है। इस मामले में समय रैना के बयान भी दर्ज होने हैं। पुलिस ने उन्हें पेशी के लिए 10 मार्च तक का वक्त दिया है।
फोन बंद करके गायब रणवीर
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का फोन बंद होने के कारण पुलिस उनका पता नहीं लगा पा रही है। वहीं, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना को जांच के सिलसिले में 10 मार्च तक पेश होने का समय दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच समय रैना ने हाल ही में जानकारी दी कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से सारे वीडियो हटा लिए हैं।