देश के रक्षकों के लिए रक्षा सूत्र
पूर्व नपाध्यक्ष रूपल सादानी की अनूठी पहल, स्वयं के हाथों से बनाकर देश की सरहद पर सादानी भेजती है राखियां
सारंगपुर, देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात मुस्तैद भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनका मनोबल बढाने के लिए सारंगपुर की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रूपल प्रमोद सादानी एक प्रेरणादायक मिसाल पेश कर रही हैं। रूपल सादानी पिछले 12 वर्षों से बिना किसी नागा के, हर वर्ष रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने हाथों से सुंदर राखियां (रक्षा सूत्र) तैयार करती हैं। इस वर्ष भी उन्होंने यह सिलसिला जारी रखा है और सैनिकों के लिए विशेष राखियां तैयार की हैं।
रक्षा मंत्रालय के माध्यम से पहुंचती हैं राखियां
हाथों से बनाई गई इन राखियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे रक्षा मंत्रालय मुख्यालय नई दिल्ली भेजा जाता है। वहाँ से मंत्रालय द्वारा देश की चारों दिशाओं की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों तक यह राखियां, कुमकुम और अक्षत के साथ पहुंचाई जाती हैं। प्रत्येक सीमा क्षेत्र में मुख्य चौकियों के माध्यम से 25-25 राखियां वितरित की जाती हैं, ताकि कडकडाती ठंड, भीषण गर्मी और भारी बरसात में देश की रक्षा करने वाले जवानों की कलाई सूनी न रहे और उन्हें अहसास हो कि पूरा देश उनके साथ खडा है।
सेवा और समर्पण का लंबा इतिहास
श्रीमती सादानी का यह सेवा भाव केवल राखियां बनाने तक ही सीमित नहीं है। वह देश के सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति रखती हैं। अपने नगरपालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने अद्वितीय समर्पण दिखाते हुए अपने 17 महीनों का पूरा वेतन जो कुल 81 हजार 600 रुपये था। सैनिक परिवार कल्याण कोष में दान कर दिया था। इस राशि का उपयोग सैनिक परिवारों की आर्थिक मदद के लिए किया गया था।
सैनिकों का मनोबल बढाना ही मुख्य उद्देश्य
पूर्व नपाध्यक्ष का मानना है कि सैनिक हमारे असली हीरो हैं। जब हम अपने घरों में त्योहार सुरक्षित मनाते हैं, तब वे सीमाओं पर पहरा दे रहे होते हैं। ऐसे में एक नागरिक के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सम्मान में अपना योगदान दें। रूपल जी द्वारा अपने हाथों से धागे पिरोकर बनाई गई ये राखियां केवल एक धागा नहीं, बल्कि करोडों भारतीयों का प्यार, दुआएं और सम्मान हैं, जो सरहद पर तैनात वीर भाइयों की कलाई पर सजकर उनका हौसला दोगुना कर देती हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी रूपल सादानी के इस सेवा कार्य और उनकी राष्ट्रभक्ति की सराहना की है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड