CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

बिहार, प्रदेश में धीरे-धीरे मॉनसून प्रवेश कर रहा है। मौसम विभाग की तरफ से आज से 24 मई तक के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश का तापमान भी 45 डिग्री पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल रही है। विभाग ने प्रदेश में 20 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे लोकसभा के पांचवे चरण के मतदान के लिए घरों से निकलने में लोगों को आसानी हो रही है।20 मई को मधुबनी जिले में बारिश भी दर्ज की गई। वहीं आज के लिए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सुपौल, सीतामढ़ी, अररिया, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सारण, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद और जमुई में हॉट डे की स्थिति बनी रहेगी।