खंडवा में देररात से शुरू हुई बारिश आज सुबह से जारी
गरबड़ी में नाले में आई बाढ़... खिरकिया मार्ग हुआ बंद, खेतों में भरा पानी...*
खंडवा, खंडवा में देररात से शुरू हुई बारिश आज सुबह से भी लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी के नाले में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे खिरकिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। उफनते नाले के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव में लोगो के घरों तक में पानी आना शुरू हो गए है। जिले में कई नदी नाले उफान पर है।
तेज बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी का बहाव कम होने तक नाले को पार करने का प्रयास न करें और सुरक्षित स्थान पर ही रुकें। बारिश के चलते क्षेत्र के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा है, बारिश को देखते हुए हमारी तैयारी पूरी है। अगल कहीं भी इमरजेंसी स्थिति बनती है तो हमारे होमगार्ड के जवान ओर SDRF सहित पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड