CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS

मेड़ता रोड, जोधपुर रेल मंडल पर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल के स्टेशनों पर “एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहें” अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल के विभिन्न स्टेशनों पर भिन्न-भिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता विषय पर सेमिनार आदि का प्रचार-प्रसार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार को “एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहें” अभियान जोधपुर मंड़ल के सभी स्टेशनो पर चलाया गया। इस अभियान के तहत प्लास्टिक बोतल शापिंग मशीनों के रखरखाव/कार्य की समीक्षा की गयी तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के निषेध के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, तथा मुस्कान NGO की सहायता से प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुस्प्रभाव के बारे मे बताया गया और रैली का आयोजन किया गया। प्लास्टिक का उपयोग ना करके कैसे पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते है इसके बारे में लोगो को जागरुक किया गया।