विंध्य की 30 सीटो को साधने पहुँचे राहुल गांधी
जनाक्रोश यात्रा के समापन के मौके में राहुल गांधी ने कहा आरएसएस और भाजपा की....
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल जिले के ब्यौहारी विधान सभा में कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा का समापन के मौके में राहुल गांधी ने शिरकत करते हुए आमसभा को संबोधित किया,इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आडवाणी ने अपनी किताब में लिखा था.
आरएसएस और भाजपा
सच्ची लेबोरेट्री (कारखाना) गुजरात में नही बल्कि मध्यप्रदेश में है।
जब मैं (राहुल गांधी) इस भाषण की तैयारी कर रहा था तो मैंने सोचा कि चलो देखते हैं कि आरएसएस और भाजपा की लेबोरेट्री में क्या क्या काम होता है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने देखा कि मध्यप्रदेश में भाजपा आरएसएस की लेबोरेट्री में मरे हुए लोगो का इलाज होता है, औऱ पैसा चोरी किया जाता है।
मध्यप्रदेश में शिव जी (भगवान शिव) से चोरी तो नही की जा सकती, लेकिन मध्यप्रदेश में उज्जैन के भगवान शिव (महाकाल) कॉरिडोर में शिव जी से चोरी की जाती है.
प्रदेश में बच्चो के स्कूल यूनिफार्म और मिड डे मील का भोजन का जो पैसा होता है उसमें चोरी की जाती है,,व्यापम में 1 करोड़ युवाओं ने भविष्य को बर्बाद किया जाता है जिसमे 40 लोगो की हत्या हो जाती है। mbbs की सीट बिक जाती, तो पटवारी बनने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत देनी पड़ती है।
मगर ये लोग वहां नही रुकते,, बीजेपी की लेबोरेट्री में 18सालों में 18 हज़ार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। मंदसौर में बीजेपी की लेबोरेटरी में किसानों को गोली मारी जाती है।
खादय पर 18% प्रेस्टेसाइड12% जीएसटी लगाई जाती है, प्रदेश में बीजेपी की लेबोरेटरी में हर रोज कई महिलाओं का बालात्कार होता है भोपाल में एक लड़की का बलात्कार होता है जब उसका भाई बहन को बचाने का प्रयास करता है तो पुलिस के सामने उसकी हत्या कर दी जाती है। ये बीजेपी आरएसएस की लेबोरेट्री का काम , सिलेंडर 11 सौ का है जहाँ भी देखो निजीकरण किया जा रहा है ये काम बीजेपी लेबोरेट्री में किया जाता है बीजेपी की लेबोरेट्री में आदिवासियों पर बीजेपी नेता पेशाब करते हैं ये भाजपा आरएसएस की लेबोरेट्री का काम है।
असल मे मोदी का रिमोट अडानी के हाथों में है।
हमारी सरकार आते ही जाति जनगणना एवम सिलेंडर 500 सौ में घर मे मिलेगा, 1500 महिलाओं को खाते में आएगा। तेंदूपत्ता को 3 हज़ार रुपये,से बढ़कर ₹4000 कर दिया जाएगा , वही 100 यूनिट विजली फ्री दी जयेगी, इस दौरान मंच पर कॉग्रेस के नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह राहुल , जीतू पटवारी, अरुण यादव रणदीप सुरजेवाला ओमकार सिंह मरकाम कमलेश्वर पटेल एवम कई कॉग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड