मिचेल मार्श के प्रदर्शन पर सवाल
लेकिन कोच मैकडोनाल्ड ने दिखाई उम्मीद
मेलबर्न, भारत के खिलाफ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलिया को सिडनी टेस्ट से पहले मिचेल स्टार्क की फिटनेस को लेकर चिंताएं जरूर होंगी, जो मेलबर्न टेस्ट के दौरान पसलियों में सूजन से जूझते दिखाई दिए थे. इसके अलावा उसके ऑलराउंडर बल्लेबाज मिचेल मार्श न तो बल्ले से कोई कमाल दिखा पाए हैं और न ही वह बॉलिंग में कोई प्रभाव छोड़ पाए हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट में अपने दो पहलुओं को भी कसना चाहेगा. हालांकि उसके कोच एंड्र्यू मैकडॉनल्ड ने मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत दिखने के मकसद से इन पर चिंता जाहिर करने से इनकार कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने माना कि मिचेल मार्श भारत के खिलाफ बल्लेबाजी में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं और उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि मिचेल स्टार्क सिडनी में पांचवां टेस्ट खेल सकेंगे. स्टार्क की फिटनेस ऑस्ट्रेलिया की चिंता का सबब बनी हुई है, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन से ही पसली में सूजन से जूझ रहे हैं लेकिन उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी करके विराट कोहली का विकेट लिया.
मैकडोनाल्ड ने एमसीजी टेस्ट जीतने के बाद मीडिया से कहा, ‘तकलीफ भी स्टार्क को रोक नहीं सकी. शुरुआती स्पेल में उन्हें परेशानी हुई लेकिन इसके बाद उसने खुलकर गेंदबाजी की. देखते हैं कि वह कैसे रिकवर करते हैं. हम सिडनी क्रिकेट ग्रांउड की पिच देखकर टीम कॉम्बिनेशन तय करेंगे.’
ऑस्ट्रेलिया अगर सिडनी टेस्ट जीतता या ड्रॉ करता है तो 2014-15 के बाद पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी उसके नाम होगी. भारत अगर जीतता है तो ट्रॉफी भारत के पास रहेगी और यह रिकॉर्ड लगातार 5वीं बार होगा. अगर स्टार्क सिडनी टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो झाय रिचर्डसन या सीन एबोट उस कमी को पूरा कर सकते हैं.
मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि स्टार्क खेल सकेगा. वैसे रिचर्डसन और सीन एबोट भी यहां है. हम पिच को देखकर तय करेंगे.’ चार टेस्ट में सिर्फ 73 रन बना सके मार्श का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, ‘उसकी मानसिक तैयारी अच्छी है. इसमें कोई शक नहीं कि प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए. वह पिछले चार टेस्ट में ऐसा कर नहीं सका लेकिन हम चिंतित नहीं है. लोग इसे ज्यादा तूल दे रहे हैं. हमें गेंदबाजी में उसकी जरूरत नहीं पड़ी.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड