टीकमगढ़, विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरीके से पुलिस थाना प्रभारी कार्य करते आ रहे हैं, उसको देखकर कांग्रेस उम्मीदवारों सहित अन्य कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सडक़ों पर आती जा रही है। बीजेपी नेताओं के इशारे पर कार्य करने और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामले दर्ज करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। यहां बता दें कि थाना प्रभारियों ने नेताओं के इशारे पर अब तक अनेक पत्रकारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति नाइंसाफी की है। इस संबन्ध में मुख्य निर्वाचन आयोग सहित अन्य अधिकारियों से भी शिकायत करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं नेताओं के संरक्षण में अब तक जिले में तैनात कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने पर जोर दिया है, जिससे चुनाव निष्पक्ष रूप से निर्विध्र संपन्न हो सकें। इस संबन्ध में पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी का कहना है कि जो भी शिकायतें की जा रही हैं, उनकी जांच पश्चात उचित कार्रवाई की जाएगी। एसपी श्री काशबानी जिले में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शासन की मंशानुसार उचित कदम उठाने में लगे है। बताया गया है कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंदा-सुरेन्द्र सिंह गौर का कहना है कि विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत बल्देवगढ़, खरगापुर एवं पलेरा थाना प्रभारियों द्वारा निर्वमान विधायक और बीजेपी उम्मीदवार के इशारे पर कार्य करते हुए चुनाव में पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में ऐसे कई थाना प्रभारी पदस्थ हैं, जिन पर पूर्व में हुए चुनावों में बीजेपी सरकार एवं विधायकों के इशारे पर कार्य किया गया, जिसकी शिकायतें भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई थीं। आगामी चुनाव निष्पक्ष किये जाने हेतु जिला टीकमगढ़ अंतर्गत थाना खरगापुर में पदस्थ थाना प्रभारी मुकेश शाक्य का अन्य जिले में स्थानांतरण किये जाने के साथ ही अन्य थाना प्रभारियों के तबादले अन्य जिलों में करने के साथ ही नए थाना प्रभारियों की देखरेख में चुनाव कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों थानों में पदस्थ प्रभारियों के रहते चुनाव निष्पक्ष करा पाना संभव नहीं जान पड़ता है। थानों में निर्वतमान विधायकों ने निजी स्वार्थों को पूरा कराने के उद्देश्य से चुनाव के ऐन मौके पर नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना करा डाली है, जो चुनाव में पक्षपात कर चुनाव को प्रभावित करने वाले हैं जैसे नरेंद्र सिंह परिहार पलेरा थाना प्रभारीचुनाव के पूर्व थाना प्रभारियों की बदली कर नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना आवश्यक है। बताया गया है कि जिला टीकमगढ़ अंतर्गत थाना खरगापुर में पदस्थ थाना प्रभारी मुकेश शाक्य एवं  संजय राजपूत जितेंद्र राजपूत अमित साहू पिछले 2-3 वर्ष से पदस्थ है तथा इनके द्वारा शराब माफिया, रेत माफि या व अन्य असामाजिक तत्वों को शरण दी जाती है, जिसके कारण खरगापुर विधान सभा में आपराधिक गतिविधियां उत्पन्न होती रहती है। कहा गया है कि जिला टीकमगढ़ अंतर्गत खरगापुर विधान सभा में वर्तमान विधायक से अच्छे संबंध एवं नजदीकियां व घनिष्ठता है, जिसके कारण दिन प्रतिदिन इनके द्वारा विधान सभा क्षेत्र में पत्रकारों एवं ग्रामीणों को डरानें, पुलिस का रौब दिखाकर एवं मनगणन्त रिपोर्टों में फंसाने की कहकर धमकियां दी जाती है। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार चंदा-सुरेन्द्र सिंह गौर ने भेजे गए पत्र में कहा है कि जिला टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिन आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को जिला बदर चुनावी समय में किया जाता है, उन्हें इनके द्वारा चुनावीकाल में संरक्षण दिया जाता है, जिसके कारण आगामी समय में चुनाव आयोग द्वारा कराये जा रहे विधान सभा चुनाव के चलते इनके द्वारा विधान सभा क्षेत्र खरगापुर में माहौल खराब किया जा सकता है। बताया गया है कि इनके द्वारा कई बार ग्रामीण वोटरों को डराया व धमकाया जाता है, जिसके कारण ग्रामीणजन इनके भय के कारण कोई शिकायत भी नहीं करते हैं। संबंधित जिले में होने वाले विधान सभा चुनाव को प्रभावित कर सकते है। उन्होंने थाना प्रभारियों पर अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया है। कहा जा रहा है कि वर्तमान में पदस्थ पुलिस बल क्षेत्रीय विधायक को फ ायदा पहुंचा सकता है। ऐसे में संबंधित के रहते हुए खरगापुर विधान सभा में निष्पक्ष चुनाव हो पाना संभव नहीं है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि उक्त शिकायत प्रकरण पर संज्ञान लिए जाकर विधि अनुसार तुरंत कार्यवाही की जाए। उन्होंने मुकेश शाक्य थाना प्रभारी खरगापुर को जिला टीकमगढ़ से अन्य जिले में स्थानांतरण करने की मांग की है। जिससे टीकमगढ़ जिले में खरगापुर विधान सभा अंतर्गत निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सकें। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी का कहना है की जो भी शिकायतें आएंगे उनकी विधिवत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।