खंडवा में अजगर सांप ने बकरी के बच्चे को जिंदा निगला
ग्रामीणों ने वन विभाग से रेस्क्यू कर अजगर को जगल में छोड़ने की करी मांग
खंडवा, खंडवा के धनगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत चिचगोहन गांव के निकट लाल तलाई क्षेत्र में एक विशाल अजगर ने एक बकरी के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। घटना का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, लाल तलाई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अजगर का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह अजगर पहले भी वन्यजीवों के साथ-साथ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है। आज सुबह जैसे ही उसने बकरी के बच्चे को दबोचा और निगलना शुरू किया, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशालकाय अजगर धीरे-धीरे बकरी के बच्चे को पूरा निगल रहा है हालांकि, कोई भी अजगर के पास नहीं जा पाया। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड