CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, तहसील मुख्यालय लालबर्रा में आज त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ग्राम पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपा गया है उक्ताशय की जानकारी देते हुए लालबर्रा सरपंच अनीस खान,ग्राम पंचायत रमपुरी सरपंच कन्हैया राहंगडाले,जनपद पंचायत सदस्य लालबर्रा दीपक कावरे, ग्राम पंचायत निलजी सरपंच फिरोज खान,लालबर्रा जनपद पंचायत के पूर्व सदस्य शैलेश केकती द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि पूर्व में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी थे तब मध्यप्रदेश में पंचायती राज ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत 1994 से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को बहुत से अधिकार दिये गए थे किंतु बाद में धीरे धीरे करके पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार सरकार द्वारा वापस ले लिये गए है। जिससे आम जनता व वास्तविक हितग्राही अपने अधिकारों से वंचित हो गए हैं, ग्राम वासियों के कार्य करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,जबकि पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के रहते सम्पूर्ण अधिकार ग्राम पंचायत,जनपद पंचायत व जिला पंचायत को रहा करते थे वे आज नही है पूर्व में ग्राम पंचायत ही बैठक में तय करती थी कि कौन पात्र हितग्राही है जिन्हें आवास मकान देना है, गरीबी रेखा कार्ड बनाना है,छोटे मोटे विवाद गाँव में ही ग्राम न्यायालय से खत्म करना है, पेंशन बनाना,कौन कौन से निर्माण कार्य करना है जैसे सभी निर्णय ग्राम पंचायत में तय होते थे किंतु सरकार द्वारा वर्तमान समय में ये अधिकार हटा लिए गए हैं अब तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि ना तो किसी हितग्राही का मकान स्वीकृत कर सकते ना ही गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ सकते और ना ही निर्माण कार्य स्वीकृत कर सकते अब सारे कार्य प्रकिर्या व आदेश के तहत होते निर्माण कार्य टाइड, अनटाइड क्या करना है,पंचायतों की राशि किस कार्य में खर्च करना है सब आदेश जारी के साथ होते हैं ग्राम पंचायत अब स्वतंत्र नही रही है,अधिकारियों कर्मचारियो का हस्तछेप बढ़ गया है। इस बात को लेकर ही आज त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने लालबर्रा में ग्राम पंचायत पांढरवानी लालबर्रा कार्यालय में पंचायत इंस्पेक्टर श्री खिलेंद्र सोनवंशी जी व सचिव ग्राम पंचायत श्री कृष्णा पंचेश्वर जी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया।     
 
     लालबर्रा सरपंच अनीस खान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी से प्रदेश स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भेंट कर पंचायती राज के पुराने अधिकार वर्ष 1994 पुनः वापस दिलाये जाने की मांग की थी जिसपर पंचायत प्रतिनिधियों की मांग का समर्थन करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जी खुलकर सामने आए और उन्होंने ही आज 18 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों से अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में सचिवों को मांग पत्र का ज्ञापन देने अपील किये थे। लालबर्रा सरपंच अनीस खान ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को पुराने अधिकार वापस दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जी का पूरा सहयोग मिल रहा है तथा आने वाले समय में पंच,सरपंच, जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्यों को अधिकार पुनः वापस नही मीले तो दिग्विजय सिंह जी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ा आंदोलन में भी हिस्सा लेंगे।