CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, जिले के लीड शासकीय पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज में शनिवार को जन भागीदारी समिति की अहम बैठक अयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद मौजूद रहे। बैठक में महाविद्यालय संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जन भागीदारी समिती अध्यक्ष विपुल कसेरा ने बताया कि विधायक अरुण भीमावद की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों एवं नवीनतम कोर्स को संचालित करने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीएस विभूति ने बताया कि शहर का बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार एक्सीलेंस कॉलेज की सूची में शामिल किया गया है। इसे लेकर के भी बैठक में बिंदुवार चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एक्सीलेंस कॉलेज में कई नई गतिविधियों को जोड़ा जाएगा। साथ ही इस बात को भी देखा गया है कि योजना के मापदंडों के अनुसार वर्तमान महाविद्यालय का भवन है या नहीं अगर वर्तमान भवन पर्याप्त नहीं होता है तो जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नवीन भवन के लिए भूमि देखी जाएगी। इस दौरान बैठक को विधायक अरुण भीमावद ने भी संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के विकास को लेकर वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की पहली प्राथमिकता शिक्षा और बच्चों का विकास रही है। इसलिए मैं विश्वास दिलाता हूं कि महाविद्यालय को नई ऊंचाईयां देने ओैर यहां के विद्यार्थी ही नहीं स्टॉफ को होने वाली समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।