CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

वैशाली, बिहार और वर्तमान में किये गए कार्य से बढ़ रहा बिहार की तुलनात्मक चर्चा, गोरौल में nda और upa प्रत्याशियों को ले दो अलग अलग स्थान पर जनसभा आयोजित की गयी। पहली एक सभा  गोरौल के प्रेमराज उच्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गयी। जिसमे nda प्रत्यासी वीणा देवी के पक्ष में वोट मांगने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुचे। हलाकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समय से थोड़ा पहले ही हैलीकाप्टर सभा स्थल पर पहुच गया। तेज गर्मी व धूप के बाबजूद बड़ी संख्या में  मतदाता के साथ मुख्यमंत्री को सुनने महिला पुरुष पहुचे। मुख्यमंत्री के अलाबे मंत्री बिजय चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने 2006 से पहले का बिहार और बर्तमान में किये गए कार्य से बढ़ रहा बिहार की तुलनात्मक चर्चा की।गोरौल,पटेढ़ी बेलसर,वैशाली में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में  किये गए विकास को लोगो के बीच रखा। साथ ही अपने कार्यो को दूसरे द्वारा गुणगान को ले आरो हाथो लेते हुए लोगो को सचेत होने की अपील की।लोगो के समझ वैशाली लोकसभा के लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी को जिताने की अपील की। 
मुख्यमंत्री प्रेमराज की सभा में पुनः 4000 पार की बात कह गए हलाकि तुरन्त सचेत होते ही लोगो के बीच 400 पार की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरौल प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ भगवान सिंह ने की,जबकि मंच संचालन जदयू नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में  पहुचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री बिजय चौधरी  का स्वागत ,वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल,जदयू नेता सत्य नारायण सिंह,पंकज पटेल, जदयू  ज़िला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र कुशवाहा,भाजपा लोकसभा संयोजक अभिषेक राज उर्फ राजा भैया , लोजपा नेता ब्रजदेव पासवान,संतोष पासवान,जदयू नेता त्रिविक्रम प्रसाद सिंह, बंगाली सिंह,शभु सिंह,दीपक कुमार सिंह,प्रेम कुमार निषाद,प्रो वेद प्रकाश,सुनील सुमन,रंजीत प्रसाद सिंह सहित दर्जनों नेता ने बुके व माला देकर स्वागत किया। जबकि जदयू गोरौल के कार्यकर्ताओं ने दो क्विंटल का माला से स्वागत किया।
दूसरी और गोरौल के ही सोन्धो हाई स्कुल  के मैदान में  राजद प्रत्यासी विजय कुमार शुक्ला के पक्ष में वोट देने की अपील को नेता प्रतिपक्ष व पूर्ब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व vip सुप्रीमो मुकेश सहनी गोधली बेला में पहुचे। जहा मुकेश सहनी ने इशारो इशारो में कह गए कि मुझे मोदी से कोई परहेज नही बल्कि अपनी ताकत को उनतक पहचाना जरूरी है। उन्होंने उलट पलट की पटना की राजनीति को आरो हाथो लिया। जबकि पूर्ब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने काफी सधी अंदाज में nda को आरो हाथो लिया। एक शिक्षक व एक छात्र को समझाने के अंदाज में कहा कि तवियत खराब होने व डॉक्टर के द्वारा बेड रेस्ट की सलाह के बाबजूद अबतक लगभग 185 सभा कर चुके है। उन्होंने कहा कि मेरा दर्द आप जैसे बेरोजगार के सामने कुछ नही है।किसान, छात्र की समस्या के आगे कुछ नही है। 4जून को आप सभी जनता के सहयोग से पहले मोदी को सत्ता से रेस्ट दिला दूंगा तब बेड रेस्ट करूँगा।हलाकि पूर्ब उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र में ईडी गठबंधन के सरकार बनते ही एक करोड़ लोगों को नौकरी दूंगा सहित कई वादे भी किये।अंत मे स्कूल प्रांगण के मैदान में भरे लोगो की सहमति से राजद प्रत्यासी विजय कुमार शुक्ला को विजय श्री का माला पहनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष वैधनाथ चन्द्रवँशी, संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष अजय राय ने किया। कार्यक्रम को राजद विधायक शौरभ ,पूर्ब एम एल सी सुबोध राय, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन, राजद नेत्री उर्मिला ठाकुर, सुचित्रा चौधरी, गोरौल प्रमुख मुन्ना राय, राजद नेता महेश राय ,संतोष यादव, उमेश राय, रामनिवास सिंह सहित कई स्थानीय नेताओ ने सम्बोधन कर  राजद को वोट देने की अपील की।