मैहर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जनसुनवाई
57 आवेदनों पर हुई जन सुनवाई
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, 30 जुलाई 2024/मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 57 आवेदकों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, डीपीओ राजेंद्र बांगरे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान आवेदक नंदीलाल पिता बबुलिया ग्राम सुहौला अमदरा तथा जगदीश प्रसाद मिश्रा नादन टोला अमरपाटन द्वारा खसरा के सुधार हेतु आवेदन दिया गया। इसी प्रकार गणेश प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम पिपरा कला ने बताया कि पिछले पांच माह से लगातार आवेदन देने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा मीटर नही बदला जा रहा है। बिजली बिल 300 रुपए प्रति माह अनुमानित बिल भी भेजा जा रहा है। आवेदक जेपी मिश्रा निवासी ग्राम करईया ने बताया कि मेरी नतबहु साक्षी गर्ग निवासी ग्राम पंचायत करइया बुजुरिया समग्र आईडी त्रुटिवस हटा दिया गया है जिसे अब पुनः प्रविष्ट करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने प्राप्त आवेदनों के आधार पर कार्यवाही करते हुए गणेश प्रसाद विश्वकर्मा का तत्काल मीटर बदलकर नया मीटर लगाये जाने के आदेश दिये। साथ ही नंदीलाल और जगदीश प्रसाद मिश्रा का खसरा सुधार की कार्यवाही करते हुए पांच वर्ष से लंबित आवेदन को तत्काल एसडीएम मैहर को निर्देशित किया गया।