डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण अंतर्गत राशि भुगतान के लिए प्रावधान
फसल सर्वेक्षण कार्य के लिए स्थानीय युवाओं को प्रति सर्वे नंबर प्रथम फसल के लिए 08 रुपये एवं प्रत्येक अतिरिक्त दर्ज फसल के लिए 02 रुपये
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, कार्यालय आयुक्त भू अभिलेख द्वारा मौसम खरीफ 2024 में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के तहत कार्रवाई पूर्ण करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत प्रभारी भू अभिलेख अधीक्षक द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों को पत्र के माध्यम अवगत कराया गया है कि फसल सर्वेक्षण कार्य के लिए स्थानीय युवाओं को प्रति सर्वे नंबर प्रथम फसल के लिए 08 रुपये एवं प्रत्येक अतिरिक्त दर्ज फसल के लिए 02 रुपये, इस प्रकार प्रति सर्वे नंबर अधिकतम 14 रुपये की राशि दी जाएगी। शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि स्थानीय युवा को शासकीय एवं निजी सर्वे नंबर में दर्ज फसल के लिए उक्त राशि के साथ यदि निजी सर्वे नंबर में भूमि उपयोग परिवर्तन की जानकारी जियों फेंस मय फोटो दर्ज की जाती है तो इस प्रकार की इन्ट्री के लिए भी उक्तानुसार नियत राशि दी जाएगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड