CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी निजी स्कूलों के संचालकगण व शिक्षको द्वारा आज का एक दिन स्कूलों में शिक्षण कार्य बन्द रखा और स्कूलों की छुट्टियां कर दिया।
निजी स्कूल  पर नए नियम लागू किया गया जिसमें RTE के तहत मान्यता व रजिस्टर्ड किरायानामा  को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
इनका कहना है की संचालको पर प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं की मान्यता में रजिस्टर्ड किरायानामा, सुरक्षानिधि एवं मान्यता शुल्क की अनिवार्यता शिथिल किया जाए।

1. रजिस्टर्ड किरायानामा की अनिवार्यता सामाप्त कर, नोटराईज किरायानामा या अन्य कोई किरायानाम मान्य किया जावें ।
2. सुरक्षानिधि राशि की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
3. मान्यता शुल्क समाप्त की जाए।
4. RTE के बच्चों का शेष अध्ययनरत बच्चों का भुगतान शीघ्र किया जावें।
अन्यथा की स्थिति में प्रदेश के बहुत सारे छोटे स्कूलों की जो कि विगत कई वर्षों से संचालित किये जा रहे उन्हें उक्त बिन्दुओं की पूर्ति किया जाना संभव नहीं है।
ये सभी बिंदुवार माँग पत्र में मुख्यमंत्री से मांग किया व शीघ्र इनकी मांगे पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।
एक तरफ सरकार अनिवार्य शिक्षा की बात व शिक्षा के अधिकार की बात कहती है तो वही इन निजी स्कूलों पर नियमो को शख़्त व पेचीदा बना रही है जिससे शिक्षा के अधिकार वाली बात बेमानी हो सकती है
आज ज्ञापन सौपने सैकड़ो की तादात में निजी स्कूलों के सदस्यों ने के कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर अपनी शिकायत माँग पत्र के माध्यम से कलेक्टर को सौपी।