कटनी में स्पा सेंटरों में चल रहा था देह व्यापार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
हैप्पी और ग्लैमर स्पा सेंटरों पर छापा मर की तालाबंदी
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवां में संचालित स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का खुलासा होने के बाद समूचे शहर में खलबली मच गई। स्पा सेंटरों में चल रहे अवैधधंधों के कारण स्पा सेंटर संचालकों में भी हडक़म्प की स्थिति बनी रही। हैप्पी एवं ग्लैमर स्पा सेंटर के संचालकों के खिलाफ एफआईआर एवं एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन दोनों ही स्पा सेंटरों में तालाबंदी की कार्रवाई की है। कार्रवाई के साथ ही नगर निगम प्रशासन से इन दोनों ही सेंटरों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए कहा गया है।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि हैप्पी एवं ग्लैमर स्पा सेंटर में देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद हैप्पी और ग्लैमर स्पा सेंटर में ताला बंदी की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही इन दोनों ही स्पा सेंटरों के लाईसेंस निरस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन से कहा गया है। इसी के साथ ही अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच कराई जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जबलपुर निवासी एक नाबालिग किशोरी से कटनी के दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद अब पुुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। पुलिस कार्रवाई में यह बात भी सामने आई की जबलपुर निवासी किशोरी को उसकी बड़ी मां ने कटनी के स्पा सेंटर को उसे बेचा था। जिसके बाद कटनी के दो स्पा सेंटर में उससे एक माह तक जबरन देह व्यापार करवाया गया। किशोरी से एक महीने तक देह व्यापार कराये जाने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने कुछ समय पहले माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोल्डन स्पा सेंटर एवं रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैप्पी स्पा सेंटर में छापे की कार्रवाई की थी। यहां से बड़ी संख्या में युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया था। एफआईआर भी दर्ज की गई थी। बरगवां क्षेत्र में संचालित हैप्पी स्पा सेंटर और ग्लैमर स्पा सेंटर में देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद अब अन्य क्षेत्रों में स्थित स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड