CURATED BY – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS

छतरपुर, छतरपुर जिले में संचालित स्पा मसाज पार्लर में देह व्यापार का धंधा इस समय इस कदर फल फूल रहा है जिसे जिले की पुलिस अनदेखी करते हुए नजर आ रही है बात करें आदर्श आचार संहिता की तो वह लोकसभा चुनाव के प्रभावी होते ही शुरू हो गई थी जिसमें जिले की पुलिस द्वारा आम लोगों पर कार्यवाही कर वा वाही तो जरूर लूट ली लेकिन इन संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस क्यों मेहरबान है। यह सवाल बना हुआ है अमूमन देखा जाए तो जिले में चल रही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने जिले के पुलिस कप्तान लगातार प्रयास रत है मगर उनके अधीन अधिकारी इन संचालित स्पा सेंटरों पर क्यों मेहरबान नजर आ रहे हैं यह सवाल बना हुआ है जानकारी के मुताबिक ऐसे स्पा मसाज सेंटर जो मसाज की आड़ पर अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं उन पर जिले की पुलिस द्वारा जांच क्यों नहीं की जा रही जिससे उनकी हकीकत सामने आ सके अगर बात करें स्पा मसाज सेंटरों की  तो उन पर करवाई इस खबर के बाद दिखाने की तो जरूर होगी लेकिन फिर इन्हें अभय दान मिलेगा और यह पुनः गुलजार हो जाएंगे अगर बात करें इन मसाज सेंटरों की तो इन्हें सिर्फ मसाज करने की अनुमति जरूर मिली है।