CURATED BY – CHANDAN CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के पुत्र पूर्व विधायक अजीत कुमार झा की पत्नी प्रोफेसर साधना ठाकुर झा पटना के श्री अरविंद महिला कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग की अध्यक्ष ने बुधवार को कॉलेज की प्राचार्य के रूप में पदभार संभालने पर उनके परिजनों सहित शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

प्रोफेसर साधना ठाकुर उक्त कालेज के प्राचार्य का पदभार संभालने के बाद कहां है कि छात्राओं के हित में ध्यान में रखते हुए और कॉलेज को विकास के लिए पूरा कॉलेज परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे ।इस अवसर पर कॉलेज की समस्त शिक्षक और शिक्षकेतर ने उनका स्वागत किया।

बताते चलें कि प्रोफेसर साधना ठाकुर ने 1996 में कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर पद पर ज्वाइन की थी ।फिर वे  विभागाध्यक्ष बनी और अब प्राचार्य बनाएं गए हैं।
शिवहर जिले के युवाओं के नेता व पूर्व विधायक अजीत कुमार झा के पुत्र  युवाओं के धड़कन नवनीत कुमार झा ने मां के इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए कहा है कि मेरी मां को यह पद बहुत पहले ही मिल जानी चाहिए थी। उनकी योग्यता के बल पर उनके कुशल परिवेश के बल पर आज हमलोग इस मुकाम पर है। इस उपलब्धि पर शिवहर जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा आभार प्रकट किया है।