CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नागल), संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में नागल के संत रविदास मंदिर में हवन-पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एनआरआई सुशील कुमार शांति ने कहा कि संत रविदास जयंती मनाने की सार्थकता तभी है जब हम उनके आदर्शों का अनुकरण करें, उनके बताएं मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हम सभी के लिए एक तरह से आत्म चिंतन का दिवस भी है जब हम अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेते हुए प्रेरणादायक जीवन यापन कर सकते हैं।यज्ञोपरांत मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान देवेंद्र धवलहार, अवनीश त्यागी, लवकुश त्यागी, बिजेंद्र कुमार, अमरीश कुमार, लेखराम प्रधान, नीटू त्यागी, प्रवीण शांति, संजय शांति, विशाल, नीरज, रीगल, कुलदीप, काला, मांगेराम, रविकान्त आदि मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के कोटा, लाखनोर, पहाड़पुर, खटोली, मड़की, कपासा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में शोभायात्राएं निकाली गई।