खरगोन के भीकनगांव में उत्साह के साथ निकली शोभायात्रा
पंजाबी आखडे व चलिये हनुमान रहे आकर्षक का केंद
CURATED BY – PIYUSH AGARWAL | CITYCHIEFNEWS
खरगोन, भीकनगांव श्रीराम जन्मोत्सव पर जय सियाराम ग्रुप ने भोला चौक से श्रीराम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। शाम 5 बजे बाबा भूतेश्वर के पूजन व के बाद शुरू हुई यात्रा में प्र में प्रभु आरती श्रीराम की 21 फीट ऊंची मूर्ति की झांकी, दिलेर खालसा ग्रुप लुधियाना का पंजाबी अखाड़ा, महाकाल के भस्म रमैय्या ढोल, चलित हनुमान की झांकी व उज्जैन की आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। नगर के 2 बैंड व करीव 2 दर्जन ढोल-तासे शामिल थे। यात्रा भोला चौक से खत्री मार्केट, गणेश मंदिर, सोनी कॉलोनी, बस स्टैंड, कालका माता मंदिर, सिनेमा चौक, झिरन्या रोड, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, खेड़ापति हनुमान मंदिर होकर रात करीब 11 बजे प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ भगवा ध्वज हाथ में लेकर श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के भजनों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।
15 से अधिक सेवा स्टाल व स्वागत मंच
भीकनगांव शोभायात्रा में सेवा एवं स्वागत में दिख जज्ब सरदार रावत मित्र मंडल 201 लीटर शरबत ,नकुल कापसे मित्र मंडल 201 लीटर बुदी रायता ,अमर पाटील व सुनील सिसोदिया मित्र मंडल 1000 लीटर रसन ,मेन रोड गणेश ज्यूस सेंटर 2000 पानी बाटल निर्मल अग्रवाल परिवार व नागराज समिती भीकनगांव बस स्टेड 301 किलो खिचड़ी, विधायक झुमा सोलंकी विठ्ठल मंदिर पर 201 लीटर रसना रामस्वरुप चंपालाल अग्रवाल परिवार झिरन्या रोड़ 10 हजार लीटर रसना, मुरारीलालजी अग्रवाल परिवार 501 किलो पोहा झिरन्या रोड़ मज्जिद के पास 501 लीटर केरी पना खेड़ापति सरकार मंदिर पर 1000 लीटर रसना राम मंदिर पुड़ी सब्जी प्रसादी सहित अन्य जगह पर स्वागत मंच व स्टाल रहेगा।
यह रहे यात्रा में शामिल
खंडवा के महादेव गढ़ के संरक्षक अशोक पालीवाल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक झूमा सोलंकी व जपं अध्यक्ष सरदार रावत भी शामिल हुए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड