श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या से आए अक्षत कलश की नगर अमानगंज में निकली शोभायात्रा
ढोल- नगाड़े और ढोलक-मंजीरा बजाते हुए नाचते गाते दिखे राम भक्त
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या से आए अक्षत कलश की शोभायात्रा नगर अमानगंज की गली चौराहा से निकली गई जिसमें अमानगंज नगर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में राम भक्त सम्मिलित हुए और जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए नजर आए साथ ही ढोल नगाड़ों और ढोलक मंजीरा बजाते हुए नाचते गाते और भगवान श्री राम की भक्ति में तंलीन दिखे। शोभा यात्रा की शुरुआत नगर अमानगंज के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां ज्वाला देवी मंदिर प्रांगण में स्थित राम दरबार से प्रारंभ हुई और नया बस स्टैंड, तिवारी मोहल्ला, मटकी चौराहा, आसमानी मोहल्ला, गांधी चौराहा से होते हुए भगत सिंह तिराहा एवं झिरियन मोहल्ला से गुजरते हुए नगर में लगभग समस्त गली चौराहा से गुजररते हुए शोभायात्रा निकली। राम भक्तों द्वारा अक्षत कलश शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जय श्री राम के जयकारों के साथ स्वागत किया गया.