धार, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात के 98वें एपिसोड को जिले के प्रत्येक बूथ पर सुना गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन में जिले के 1921 ही बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु योजना बनाई गई थी, जिसमें सभी बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया गया था कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवम आमजनों के साथ सुनना है। रविवार को इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ ही सभी बूथ पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया वही समाज के प्रत्येक वर्ग को इस कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यकर्ता एवं आम जनों के साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अपने-अपने स्थानों से सुना। 
जिले में भाजपा वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित अनेक बूथ स्तर की टीम ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

ई-संजीवनी एप से मिला रहा लोगों को टेली-कंसल्टेशन

मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही है। एक एप है ई-संजीवनी। इस एप से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके माध्यम से 10 करोड़ मरीज और डॉक्टर के साथ अद्भुत नाता है। इसकी उपलब्धि के लिए सभी डॉक्टरों व मरीजों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भारत के लोगों ने तकनीक को कैसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया है, यह इसका जीता जागता उदाहरण है। देश के सामान्य मानवी के लिए मध्यम वर्ग के लिए, पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के लिए ई-संजीवनी जीवन रक्षा का केंद्र बन रहा है। भारत के यूपीआई की ताकत भी आज जानते हैं। दुनिया के कई देश इसकी तरफ आकर्षित हैं। कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच पे नाऊ एप लॉन्च किया गया है। भारत का ई-संजीवनी हो या यूपीआई ये एज ऑफ लिविंग को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित हुए हैं। 
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिला अध्यक्ष नीलेश राठोड के निर्देश पर धार नगर मंडल में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोड़ाने, मोर्चा जिला मंत्री अनिल यादव,अनिल गेहलोद, मोर्चा नगर महामंत्री गौरव वैष्णव, अनिल चौहान,राकेश चौहान, आशीष जाट,मनोहर लोहार, योगेश देवड़ा, मुकेश राठौर, लक्ष्मीनारायण नायक, प्रशांत मालवीय,जगदीश सोनी,राहुल परमार उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।