CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। 15 दिन तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने निराश्रितों को फल बांटे और मोदी जी के दीर्घायु की कामना की। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी पखवाड़े के अंतर्गत मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा स्थानीय अखंड आश्रम पर निराश्रितों को फल बांटकर मोदी जी के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विवेक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, गोपाल राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष किरण ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, बेरछा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिओम गोठी, रामचंद्र भावसार, प्रेम यादव, जुगल नाहर, अभिषेक पवार, हर्षित राठौर, पवन गुर्जर, हुकुम सोनी, मुकेश बादल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।