27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे शहडोल
सीएम शिवराज सिंह चौहान तैयारियों का जायजा लेनें पहुंचे शहडोल
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल जिले में 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो रहा है... पीएम के इस आगमन को लेकर जहां तैयारियां जोरों पर है... वहीं आज सीएम शिवराज सिंह चौहान पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेनें पहुंचे... जिले के लालपुर हवाई अड्डे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान नें सभा स्थल का जायजा लिया.... इसके बाद वह ग्राम पंचायत पकरिया के उस स्थल भी पहुंचे जहां पीएम ग्रामीणों से संवाद करनें के साथ भोजन करेंगे.... आपको बता दें कि 27 जून को पीएम लालपुर हवाई अड्डे से लाखों की संख्या में आये आम जनसभा को संबोधित करेंगे... और मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड धारियों का प्रतीकात्मक वितरण करेंगे। इसके साथ ही सिकलसेल एनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ भी करेंगे ....
वहीं ग्राम पंचायत पकरिया में फुटबाल खिलाडियों सहित स्वावलंबी महिलाओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम की तैयारियां जहां जोरों पर है वहीं समूचे विंध्य में पीएम के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।