इंदौर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत बुधवार शाम इंदौर पहुंचीं। शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

मृगनयनी के आर्टिस्ट ने गिफ्ट की पेंटिंग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से राज्य सरकार के मृगनयनी वस्त्र एम्पोरियम पहुंचीं, जहां वह सूबे के पारंपरिक हथकरघा उत्पाद देखें और साड़ी बुनकरों से से मुलाकात की। इस दौरान मृगनयनी के आर्टिस्ट ने उनको पेंटिंग गिफ्ट की। राष्ट्रपति इन्दौर में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

33 हजार की दो साड़ियां खरीदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने में मृगनयनी एम्पोरियम से दो साड़ियों की खरीदारी की, जिनमें कोसा सिल्क और चंदेरी सिल्क की साड़ियां शामिल हैं। इन साड़ियों की कीमत क्रमशः 14 हजार रुपए और 19 हजार रुपए है। इस तरह राष्ट्रपति ने कुल 33 हजार रुपए की दो साड़ियों की खरीदारी की।

झाबुआ की प्रसिद्ध गुड़िया की भेंट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मृगनयनी एम्पोरियम में मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प एवं जनजाति कलाकारों से भी मिलीं। जहां गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा व्याम ने उन्हें अपनी बनाई हुई पेंटिंग भेंट की। वहीं झाबुआ के परमार दंपत्ति ने अपनी प्रसिद्ध झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति को भेंट किया।