मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल और नर्मदा परिक्रमा को शामिल करने की तैयारी
अंतरराज्यीय तीर्थ बस सेवा जल्द शुरू होगी
दमोह, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों और जीवनदायिनी मां नर्मदा की नर्मदा परिक्रमा को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अंतरराज्यीय तीर्थ दर्शन बस सेवा की कार्ययोजना को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में गैर-शासन संधारित मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए अलग योजना तैयार करने, शासन संधारित मंदिरों से जुड़ी भूमि और प्रदेश के बाहर स्थित विभागीय परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। मंदिरों के जीर्णोद्धार और दस्तावेजीकरण के कार्यों की प्रगति का भी आकलन किया गया।
समीक्षा के दौरान मध्य प्रदेश तीर्थस्थान एवं मेला प्राधिकरण के कार्यों, विभाग में रिक्त पदों की भर्ती, सीएम मॉनिट, विभागीय घोषणाओं तथा सीएम हेल्पलाइन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर विशेष फोकस रहा। निर्देश दिए गए कि सिंहस्थ को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए। उज्जैन सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों के सुनियोजित विकास और धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के मंदिरों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही समन्वयक मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से प्राप्त विकास प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी आसानी से मिल सके।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड