कुलदीप गुप्ता | सिटी चीफ

शिवपुरी, शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 1 नौहरीखुर्द निवासी नासिर अहमद अभी तक किराए के मकान में परिवार के साथ जीवन यापन करता थे। अब उनका खुद का घर है। उन्हें अपने घर की चाबी मिल गई है।
नासिर अहमद ने बताया कि किराए के मकान में रहने से हर माह उन्हें किराया देना पड़ता था, इसके साथ ही मकान मालिक द्वारा यदि मकान खाली करने का बोला तो उन्हें वहां से खाली कर किसी अन्य स्थान पर किराए के लिए मकान देखना पड़ता था। नासिर भी सोचते थे कि मेरा भी पक्‍का मकान हो, परन्‍तु कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण मकान पक्‍का बना लेना असम्‍भव हो रहा था।
ऐसे में नासिर के पक्‍के मकान के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्‍वीकृत होकर, पक्‍का मकान भी बन गया है। अब वह पूरे परिवार के साथ अपने पक्‍के मकान में रह सकेंगे। पक्‍का मकान बनने पर नासिर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्‍यवाद दे रहे हैं।