ऑटो पर लगे नशे से दूरी के पोस्टर
हर गली तक पहुंचेगा संदेश
खरगोन। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया के नेतृत्व में जैतापुर पुलिस ने रविवार को ऑटो चालकों को जागरूकता का सहभागी बनाया। क्षेत्र के ऑटो रिक्शा पर अभियान के बैनर-पोस्टर लगवाए गए, ताकि रोजाना अलग-अलग मार्गों पर नशा मुक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचे। श्री कलोसिया ने ऑटो चालकों से कहा - आप सिर्फ सवारी नहीं पहुंचाते, जागरूकता भी पहुंचा सकते हैं। एक पोस्टर किसी युवा की जिंदगी बचा सकता है। ऑटो चालकों ने अभियान में सहयोग का संकल्प लिया और यात्रियों को नशे से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने बताया कि आगे भी स्कूल, कॉलेज और गांवों में कार्यक्रम होंगे। आमजन से नशे से दूर रहने और अवैध मादक पदार्थों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड