इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविधालय में राजनीतिक धमक!
जाति को आधार बनाकर महिला प्राध्यापक को दी जाती है यातना!
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, वैसे तो विद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षा के मंदिर माने गए हैं जहाँ पर किसी भी प्रकार के भेदभाव करने की कोई गुंजाइश नही होती,जहाँ समानता के साथ सबको शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार होता है लेकिन यदि आपको यह बताया जाये की सतना में एक ऐसा भी शिक्षा का मंदिर हैं जहाँ छात्रों के बजाय शिक्षकों के साथ जातिगत भेदभाव के साथ यातना की जाती है तो आपको आश्चर्य नही होना चाहिए।
हम बात कर रहे है शहर के मध्य में स्थित इंदिरा गांधी शासकीय कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय की जहाँ एक महिला प्राध्यापक के द्वारा हरिजन थाना एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया है और आरोप लगाया गया है कि उनके ही साथ पढ़ाने वाली महिला प्राध्यापक आभा गोयल के द्वारा उनकी जाति के ऊपर अनर्गल टिप्पड़ी की जाती है और उन्हें मानसिक यातना देने का प्रायष किया जाता है।
दिनांक 27 जून 2023 के शिकायती आवेदन में महिला प्राध्यापक ने पुलिस अधीक्षक को यह भी बताया कि ऐसा दुर्व्यवहार सिर्फ उनके अकेले के साथ नही किया जाता अपितु जनभागीदारी के समस्त प्राध्यापकों के साथ किया जाता है।
महिला ने महाविद्यालय के प्राचार्य अंजिनी पाण्डेय के ऊपर भी आरोप लगाया कि प्राचार्य भी अपनी तानाशाही में उतारू हैं और अपने बड़े लोगो के संपर्क में होने का रौब बताते हैं साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि प्राचार्य कहते है कि उनके लिए कलेक्टर भी कुर्षी छोड़ देता है।
महिला प्राध्यापक का आरोप है कि पुलिस अधीक्षक के समक्ष आने के पूर्व वह महिला थाना सतना,हरिजन थाना सतना एवं सिटी कोतवाली में भी अपनी शिकायत लेकर गयी थी लेकिन उनकी शिकायत की कहि भी सुनवाई नही हुई।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड