मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव भाजपा के तीसरे उम्मीदवार से बढ़ी सियासी हलचल
महेश केवट और मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन
भोपाल, भोपाल मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने विधानसभा भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है और सोमवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है भाजपा द्वारा तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारे जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के पास तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं ऐसे में वह खरीद-फरोख्त की राजनीति कर सकती है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि 500 प्रतिशत मीनाक्षी नटराजन ही राज्यसभा जाएंगी और कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं राजनीतिक गलियारों में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब भाजपा के पास आंकड़ों के हिसाब से तीसरी सीट जीतने के लिए आवश्यक विधायक नहीं हैं तो आखिर उसने तीसरा उम्मीदवार क्यों उतारा है इसे लेकर कई तरह की रणनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं दूसरी ओर, भाजपा का दावा है कि उसके पास जीत का पूरा गणित है फिलहाल भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है लेकिन दोनों प्रमुख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है अब सबकी निगाहें 18 जून को होने वाले मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड