बिहार के राजनीतिक हालात और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जेडीयू ने एक बड़ी बैठक बुला ली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बैठक बुलाई गई है. जनता दल यू ने राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई है. बैठक कल 5 अक्टूबर को जनता दल यू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी. 
पटना में कल जेडीयू कार्यकारिणी की बड़ी बैठक होगी. 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक जेडीयू 120 सीटों पर दावा ठोकने की तैयारी में है. जेडीयू के लोगों का दावा है कि इस बार वर्ष 2010 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी, जिसकी तैयारी करना भी लाजमी है. माना जा रहा है कि बैठक में सीटों को लेकर भी जेडीयू के शीर्ष नेता कुछ फैसला करेंगे.