अवैध शराब पर पुलिस का 'ऑपरेशन शिकंजा 2.0'
39 पैकारियों पर एकसाथ गिरी गाज
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन शिकंजा 2.0' के तहत जोरदार छापेमारी की है। जिले के अलग-अलग इलाकों में एक साथ की गई कार्रवाई में 39 अवैध शराब पैकरियों पर छापा मारा गया, जिससे अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
इस अभियान के लिए 8 थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 16 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और उससे जुड़ी सामग्री को जब्त किया। जिसमें देशी अवैध शराब 197.82 लीटर,विदेशी अवैध शराब 12.24 लीटर,हाथ भट्टी की शराब: 13 लीटर,कुल अवैध शराब जब्त 249.38 लीटर जिसकी कुल बाजार कीमत 1 लाख 25 हजार 910 रुपए उनकी गई है। वही इस ऑपरेशन के तहत 39 आरोपी अरेस्ट हुए है वही लाहन 26.32 लीटर जब्त किया गया है। कटनी पुलिस द्वारा चलाए गए इस व्यापक अभियान के जरिए यह साफ संदेश दिया गया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की निगरानी में चलाए गए इस अभियान को शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में समान रूप से अंजाम दिया गया।..अवैध शराब कारोबार पर इतनी बड़ी और समन्वित कार्रवाई ने न केवल पुलिस की सक्रियता को दिखाया, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा और भरोसे का माहौल बनाया है। अब देखना होगा कि प्रशासन आगे इस मुहिम को किस तरह और सख्ती से आगे बढ़ाता है।