CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग और जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के  तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस विभाग की जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शहर सीमा के सभी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल हुए। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने अपराधों पर अंकुश लगाने और निष्पक्ष मतदान के लिए लोगो मे जागरूकता के उद्देश्य से इस बाइक रैली का आयोजन किया गया । यह रैली एसपी कार्यालय से प्रारंभ होकर कुठला थाने तक निकाली गई।