थानागाजी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
मुंह छिपाते नजर आए आरोपी
(माचाड़ीअलवर):-थानागाजी- अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र की कोलियों की ढाणी में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जुलूस के रूप में क्षेत्र में घुमाया। इस दौरान आरोपी आमजन से नजरें बचाते और मुंह छिपाते नजर आए। पुलिस की इस कार्यवाही की क्षेत्र में चर्चा रही।
मामले में थानाधिकारी महावीर सिंह की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही को लेकर आमजन ने सराहना की। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की। पुलिस की कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल रहा।
इस अवसर पर थानाधिकारी महावीर सिंह ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा गलत संगत और बदमाशी से दूर रहकर शिक्षा से जुड़ें तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं और अपराध की राह से दूर रहें।
थानाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड