CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जनपद की बिहारीगढ पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना बिहारीगढ़ थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हरिद्वार के भगवानपुर निवासी वारंटी हसीन को गिरफ्तार किया हैं। हसीन पर आबकारी अधिनियम सहित चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।