CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद की थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में एक महिला राजवती और उसके बेटे विवेक कुमार निवासी गांव कुल्ड़ीखेड़ा को सुंदरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि गिरफ्तार महिला और उसके बेटे के खिलाफ अपने दूर के रिश्तेदार राजपाल सिंह की हत्या करने का मुकदमा 23 सितंबर 2022 को थाना बिहारीगढ़ में दर्ज कराया गया था। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी में विवेक और उसकी मां ने लाठी-डंडों से पीटकर राजपाल को मौत के घाट उतार दिया।