CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से छह जून को 73880 रूपए लूट लिए थे। कंपनी के प्रबंधक मोहित राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवकों को शक होने पर पूछताछ के लिए पकड़ा। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए राकेश, सोनू, 
नितिन और रवि शर्मा ने लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे और 38 हजार रूपए बरामद किए है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश सिंह पुत्र नकल सिंह निवासी गांव रंडोल, थाना बेहट पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था।