Uttar Pradesh
छात्र की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
पांच हजार रूपए वापस मांगने पर की थी आदित्य की हत्या
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर जट में सात अप्रैल को बारहवीं के छात्र आदित्य की हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसी के दो साथियों रणदीप और शुभम को गिरफ्तार किया है। इनका तीसरा साथी कार्तिक फरार हैं। एसपी देहात सागर जैन ने आज बताया कि गिरफ्तार युवक रणदीप ने बताया कि आदित्य से कार्तिक ने पांच हजार रूपए उधार लिए थे। आदित्य रूपए देने का दबाव बना रहा था। रणदीप और कार्तिक ने आदित्य की हत्या की योजना बनाई और सात अप्रैल की रात्रि में जंगल में ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और हरियाणा भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से एक बाइक, तमंचा और आदित्य का पर्स बरामद किया है।