338 गुंडों के घर पहुंची पुलिस ने की चैकिंग
121 स्थायी गिरफतारी वारंटी करवाएं तामिल
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, जिले में लोगों में सुरक्षा का भाव और बेहतर पुलिसिंग का माहौल तैयार कर काम करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस दिशा में लोगों के बीच खुद एसपी समेत तमाम बड़े अधिकारी सड़कों पर उतरकर घूमे थे। इसके बाद अब पूरे जिले में एक साथ कांबिग गश्त का आयोजन कर कार्रवाई की गई। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पूरे जिले में पुलिस टीम द्वारा कांबिंग गश्त की कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी सफलता पुलिस टीमों के हाथ लगी है।
जिला पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने व अवैध गतिविधियों की पूरी तरह रोकथाम करने तथा आम जनता में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है। इसके तहत रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लंबी अवधि से फरार चल रहे इनामी अपराधी, स्थायी वारंटी, फरारी वारंटीकी गिरफ्तारी के लिए तथा पैंडिंग चल रहे गंभीर अपराधों का निकाल करने के लिए कल कॉबिंग गश्त की गई।
जिले के समस्त एसडीओपी, सीएसपी के नेतृत्व में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को फरार आदतन अपराधी, फरार वारंटी, जिला बदर अपराधियों, गुंडे, बदमाशों, अवैध शराब परिवहन, अवैध हथियार के विरुध्द कार्रवाई करने के लिए जिलें में अधिक से अधिक पुलिस बल के साथ काॅम्बिंग गस्त करने के आवश्यक निर्देश जारी कर उचित कार्रवाई के लिए लगाया गया। धार पुलिस द्वारा 10 राजपत्रित अधिकारियों व 600 पुलिस बल के साथ रात 10 से सुबह 5 बजे तक पुलिस अधीक्षक सिंह द्वारा दिए गए टास्क अनुसार अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन काॅम्बिंग गश्त की गई।
कांबिग गश्त के दौरान धार पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। इसके तहत धार पुलिस ने 600 पुलिस बल के साथ गश्त की। गश्त के दौरान 121 स्थाई गिरफ्तारी वारंटी तामिल करवाए गए। साथ ही 83 वारंटी गिरफतार किए गए। इसमें 17 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को भी पुलिस ने गिरफतार किया है। लगभग 338 गुंडे-बदमाशों के घर पर पुलिस ने पहुंचकर चैकिंग की। साथ ही अवैध शराब पर भी कार्रवाई की।
गश्त के दौरान धार पुलिस टीम ने कुल 121 स्थाई वारंटियों, 83 गिरफ्तारी वारंटी, 33 आबकारी अधीनियम के प्रकरण, 6 अवैध हत्थियार के प्रकरण बनाए है। वहीं 237 गुंडों को चैक किया गया। 101 निगरानी बदमाश चैक किए गए। पुलिस थाना कुक्षी , निसरपुर चौकी नें 17 वर्षो से फरार स्थाई वारण्टी राधु उर्फ राधेश्याम पिता भुवान सिंह उर्फ जुवान सिंह निवासी ग्राम थांदला थाना डही को गिरफ्तार किया।