पुलिस ने जंगल में छापा मारकर एक व्यक्ति को कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार
20 liters of raw liquor, urea and liquor making equipment recovered from the possession of the arrested accused
देवबंद (सहारनपुर), देवबंद कोतवाली पुलिस ने चौंदाहेड़ी के जंगल में छापा मारकर एक व्यक्ति को कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौंदाहेड़ी में नहर के पास जंगल में छापा मारकर चौंदाहेड़ी गांव निवासी सबित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, यूरिया और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाली के एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले काफी दिनों से कच्ची शराब निकालने का धंधा कर रहा था। जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड