CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलक राज सिंह शासकीय कार्य से उचेहरा जा रहे थे उसी दरमियान अज्ञात वाहन की ठोकर ने उन्हें घायल कर दिया जिसमें उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत् घोषित कर दिया ऐसी मुश्किल घड़ी में पुलिस विभाग उनकी पूरी मदत में लगा हुआ है जिसमे जानकारी देते हुए अतरिक्त पुलिश अधीक्षक मुकेश वैश्य द्वारा बताया गया कि उनके परिजनों को पुलिश विभाग द्वारा एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है और पी एम उपरांत उनका शव को थाना परिषर में राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी एवं मैहर थाना प्रभारी पूरे पुलिस बल स्टाफ के साथ श्रद्धांजलि दी गई उपरांत उनका शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैस ने कहा कि पुलिस विभाग उनके परिवार की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेगा।इस अत्यंत दुखद घड़ी में उन्होंने उनके परिवार को ढाढ़स बधाते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।