कोतवाली छतरपुर एवं थाना हरपालपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को मिली बडी सफलता
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के कब्जे से चोरी गई 5 मोटर साइकिलों को किया बरामद
Curated by – RAHUL RAIKVAAR | CITYCHIEFNEWS
छतरपुर, अमित सांघी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को चोरी,गृहभेदन के मामलों में आरोपियो एवं चोरी गये माल की बरामदगी करने व फरार आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाहियॉ करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी अनुक्रम में थाना कोतवाली एवं थाना हरपालपुर की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी नौगॉव, श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में कस्बा हरपालपुर एवं ग्राम गुढो में दबिश देकर संदेही जगजीवन साहू पिता बृजभूषण साहू निवासी लहचूरा रोड हरपालपुर एवं दो नाबालिग संदेहियो को अभिरक्षा में पूछताछ कर आरोपियों की निशादेही पर 05 हीरो कंपनी की मोटर साइकिल बरामद की गई है। आरोपियों ने पूछताछ पर उक्त मोटरसाईकिल छतरपुर से चोरी करना बताया हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी नौगॉव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में निरीक्षक जयवंत सिंह काकौडिया, आरक्षक मनोज, हरेन्द्र, कन्हैया, जीतेन्द्र, दशरथ जाट, अमित शर्मा एवं थाना कोतवाली छतरपुर से उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक जगदीश ,सुरेंद्र यादव,जुगल किशोर, रविकांत संतराम, ओमपाल,आरक्षक शुभम सोनी, प्रकाश, अशोक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।