पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कब्जे से 60000/- रू0 की जाली भारतीय मुद्रा, दो मोबाइल फोन, 4700 रू0 की असली भारतीय मुद्रा, 01 हुंडई वर्ना कार व अन्य सामान हुआ बरामद
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के
कब्जे से 60000/- रू0 की जाली भारतीय मुद्रा, दो मोबाइल फोन, 4700 रू0 की असली भारतीय मुद्रा, 01 हुंडई वर्ना कार व अन्य सामान बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना कुतुबशेर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नकली नोटों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों विजय कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी कमला नगर नियर रविदास आश्रम थाना फरकपुर राज्य हरियाणा, मुकेश पुत्र सोमप्रकाश निवासी ग्राम मनोहरपुर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर को बडी नहर पुल अंबाला रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 60000/- रू0 की जाली भारतीय मुद्रा, दो मोबाइल फोन, 4700 रू0 की असली भारतीय मुद्रा, 01 हुंडई वर्ना कार व अन्य सामान बरामद हुआ है।