चार वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दो गोवंश के अवशेष मिलने पर चार की खिलाफ लिखी गयी रिपोर्ट
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
मिर्जापुर | सहारनपुर, कोतवाली पुलिस ने गोकशी में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जून को कासमपुर के टांडा रजबहे के पास दो गोवंश के अवशेष मिले थे। जिसमें चार गोकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि उक्त चारों आरोपी हथनीकुंड की तरफ है। सूचना के बाद हथनीकुंड चौकी इंचार्ज नवीन सैनी एवं उपनिरीक्षक भूपेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर सोनू उर्फ यूनुस पुत्र इकबाल उर्फ बाला, साजिद पुत्र शब्बीर, साजिद पुत्र मन्जूरा, शोयब पुत्र साजिद उर्फ शाकिर निवासीगण गांव जानीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों गिरफ्तार आरोपियों को गोवध अधिनियम की धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड