पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चोरी की गयी कार बरामद
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन चोरी लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं इसमें संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र नेकीराम निवासी मोहम्मदपुर माफी उर्फ हसनपुर चुंगी चौकी वाली गली थाना सदर बाज़ार जनपद सहारनपुर को एसबीडी अस्पताल के पीछे वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी की गयी कार बरामद की गयी है तथा घटना में प्रयुक्त की गयी कार को भी बरामद किया गया है।