CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कजंई में पोला पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया,पोला पर्व पर मिट्टी के बैल और खिलौने की पूजा भी पर्व के दिन की जाती है पोला पर्व पर पकवान ठेठरी,खुरमी जैसे पारम्परिक पकवान बनाये जाते है पोला पर्व किसानो का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है पोला पर्व किसानों और खेतीहर मजदूर के लिए विशेष महत्व रखता है कहा जाता है की बैल किसानो के बेटे की तरह होते है पोला पर्व पर बैल की किसान खासतौर पर पूजा करते है खेती किसानी में बैलो का सबसे अहम काम होता है पोला पर्व पर किसान बैलो की पूजा कर उनके प्रति सम्मान जताते है मिडिया से चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत कजंई सरपंच श्री आनंद बिसेन ने कहा कि पोला पर पर प्रत्येक किसान अपने अपने बैलों को सजाकर बाजे गाजे के साथ अपने अपने घरों से निकलने तथा श्री हनुमान मंदिर में पहुंचकर सर्वप्रथम पूजा अर्चना करें तत्पश्चात हाइवे रोड़ पर पानी टंकी के पास आखर चौक लेकर पहुंचे जहां पर सभी लोगों ने बैलों व बैल मालिक को तिलक लगाएं तथा किसानों ने पोला पर्व को लेकर दोहे भी बोले जिससे उपस्थित लोग आनंदित हुए तथा पूजा अर्चना कर बैलो को दौड़ाया भी गया जिसके बाद किसानो द्वारा बेलो को घरो घर लेकर जाकर उन्हें मिस्ठान खिलाकर पूजा अर्चना की गई है,जहां पर ग्राम के सभी लोग मौजूद रहे।