प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मई महीने में दो बिहार दौरे संभावित हैं। आगामी महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वे शाहाबाद और मगध क्षेत्र को साधने वाले हैं। इन्हीं क्षेत्रों में एनडीए को बीते साल हुए लोकसभा चुनाव में अधिकतर सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी मई के पहले सप्ताह में पटना आ सकते हैं। इसके बाद उनकी सासाराम या औरंगाबाद में कहीं उनकी रैली कराई जाने की संभावना है।

पीएम मोदी के आगामी बिहार दौरे को लेकर आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। हालांकि प्रदेश के बीजेपी नेता संभावित दौरों की तैयारी में जुट गए हैं। 4 मई को पटना में खेलो इंडिया का उद्घाटन समारोह आयोजित होना है। पीएम नरेंद्र मोदी इसमें शिरकत कर सकते हैं। हाल ही में मधुबनी जिले के झंझारपुर में हुई रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को इस कार्यक्रम में आने का आमंत्रण भी दिया था।

a
इसके बाद पीएम मोदी की 30 मई को शाहाबाद क्षेत्र में दौरा संभावित है। शाहाबाद के किस जिले में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा, यह फिलहाल तय नहीं हुआ है। अधिक संभावना है कि औरंगाबाद या सासाराम में रैली कराई जा सकती है। पीएम मोदी के संभावित बिहार दौरे को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में बिहार भाजपा की कोर कमेटी की बैठक